उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 104 नए मामले , फिर से बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के केस

दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 104 नये मामले आये है और 71 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और इस महामारी से आज कोई मौत नही हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 95.92% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98552 हो गयी है और 94533 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 894 हो गईं है ।
आज 11732 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 11324 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11610 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1704 मरीजो की मौत हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 36 केस और हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा 43 नैनीताल जिले में 8 पौड़ी गढ़वाल में 1पिथौरागढ़ जिले में 3 टिहरी जिले में 3 उधम सिंह नगर में 9 औऱ उत्तरकाशी में 1 कोरोना केस आये और आज वही अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चंपावत , रुद्रप्रयाग जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1421 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

प्रदेश में कोरोन संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण अभियान जारी है।आज 60 वर्ष से अधिक के 215606 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया वही 45 से 59 वर्ष के बीच के 13100 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा। आज 430 सत्रों में 24031 लोगो को कोरोना वेक्सीन लगाई गई प्रदेश में अब तक 113238 लोगो को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके है।