प्रदेश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले

दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून

आज प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया आज 60 वर्ष से अधिक के 989 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया वही 45 से 60 वर्ष के बीच के 56 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा। आज 72 सत्रों में 1377 लोगो को कोरोना वेक्सीन लगाई गई प्रदेश में अब तक 15196 लोगो को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 27 नये मामले आये है और 26 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और राहत की बात आज इस महामारी से कोई मौत नही हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.35% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 97019 हो गयी है और 93479 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 447 हो गईं है ।
आज 10689 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 7450 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 10017 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1692 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण 6 केस और हरिद्वार जिले में 16, नैनीताल जिले में 1,टिहरी जिले में 1 केस और उधम सिंह नगर में 3 कोरोना केस आये है। वही आज अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चंपावत पौड़ी पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग , और उत्तरकाशी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1401 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।