उमेदपुर गांव के पास आसन नदी के किनारे पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज थाना बसंत विहार को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की उमेदपुर गांव के पास आसन नदी के किनारे एक पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बसंत बिहार मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतक युवक की पहचान सुमित कश्यप पुत्र ओमप्रकाश कश्यप निवासी पेलियो, नाथूवाला, थाना पटेलनगर, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के संबंध में थाना पटेलनगर से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक के परिजनों द्वारा 31 जनवरी को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी परिजनों का कहना था कि मृतक 30 जनवरी को बिना कुछ बताए घर से कहीं चला गया था ।
मौके पर FSL की टीम को बुला कर घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की कार्रवाई की गई। प्रथम दृष्टया मृतक उपरोक्त द्वारा रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर शव का पंचायतनामा भर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।