[smartslider3 slider=”20″]
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली कुच कर रहे किसानों की रैली जब प्रगति मैदान के पीछे से आईटीओ चौराहे की तरफ जा रही थी तब किसान नवनीत सिंह का ट्रैक्टर पलट गया था जिससे किसान की मौत हो गई थी प्रारंभिक सूचना मिल रही थी कि किसान उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का बाजपुर का निवासी है और उसकी मौत गोली लगने से हुई है
वहीं, दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान एक किसान को पुलिस द्वारा गोली मारने की अफवाह पर उत्तराखंड पुलिस ने कमर कस ली है. एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि दिल्ली किसान रैली में नवदीप सिंह निवासी ग्राम डिबडिबा निवासी जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश की मौत हुई है. ऐसे में पुलिस अफवाहों पर नजर रखे हुए है और किसानों से गलत अफवाहों से बचने की अपील कर रही है.
वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने हिंसा को लेकर बयान जारी किया. मोर्चा ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि हिंसा से आंदोलन को नुकसान पहुंचेगा. सभी घटनाओं की समीक्षा की जाएगी. हम खुद को उपद्रवी तत्वों के अलग करते हैं. साथ की किसान मोर्चा ने किसानों को हिंसा से दूर रहने की अपील की है.
