बड़ी राहत ,कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में एक भी मौत नही
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड आज में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 122 मामले आये है और आज 212 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं। आज प्रदेश में कोरोना महामारी से कोई मौत नही हुई है और कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 94.14% प्रतिशत हो गया है शनिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 122 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 95586 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज कल से कुछ कम होकर 1701 हो गईं है ।
आज 13867 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 12365 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 12103 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 94 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से1629 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में कोरोना के 3 केस आये और बागेश्वर जिले में और चमोली जिले में आज एक भी कोरोनाकेस नही आया है , और चम्पावत जिले मे 2 कोरोना संक्रमण केस आये, वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 66 और हरिद्वार जिले में 10, नैनीताल जिले में 21, और पौड़ी जिले में 4 कोरोना केस, वहीं पिथौरागढ़ में 2 और रुद्रप्रयाग में 1 और टिहरी जिले में 4 कोरोना केस
आये है,वहीं उधम सिंह नगर में 9, और उत्तरकाशी जिले में एक भी मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नही हुयी है और अभी तक 1314 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
