युवा सांसद बलूनी की पहल,सेना के अस्पतालों में आमजन को मिलेगा इलाज

युवा सांसद बलूनी की पहल,सेना के अस्पतालों में आमजन को मिलेगा इलाज
*पहाड़ के असल दर्द को समझा युवा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने*
*देहरादून:*- उत्तराखण्ड के पर्वतीय इलाकों की लचर स्वास्थ्य सुविधाओं से जंहा सभी वाकिफ है तो वही डॉक्टरों के टोटे ने पहाड़ की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने के सपने को अभी तक पूरा नही होने दिया है। पहाड़ के इसी दर्द को समझा है राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने। जिन्होंने देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से वार्ता कर उत्तराखण्ड के पर्वतीय इलाकों की जनता को सेना अस्पतालों के माध्यम से ओपीडी की सुविधा मुहैया कराने की अनुरोध किया है । जिस पर देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी अपनी सैद्धान्तिक सहमति दे दी है। बलूनी के द्वारा पहाड़ की स्वास्थ्य सुविधा को आम जनता तक सेना के माध्यम से भी दिलवाने की यह सार्थक पहल जल्द ही अपना रंग दिखलाएगी। जब सेना के अस्पतालों में पहाड़ की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल पायेगा। इससे पहले भी बलूनी ने प्रदेश भर में अपनी सांसद निधि से हर वर्ष आईसीयू खोलने की घोसणा की थी। जिस पर कवायत शुरू भी हो चुकी है।वही अब सेना के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहाड़ की जनता को मिल सके इसके लिए सांसद बलूनी ने प्रयास किये है। सांसद बलूनी की इस पहल से उत्तराखण्ड के देहरादून,रुड़की,लैंसडोन, हर्षिल,रुद्रप्रयाग,जोशीमठ,रानीखेत,अल्मोड़ा,पिथौरागढ़, व धारचूला के आर्मी अस्पतालों में पहाड़ की जनता को इलाज मुहैया हो पायेगा।
बलूनी ने रक्षा मंत्री से अपने मांग पत्र में जो बात रखी उसके अनुसार उत्तराखण्ड की अधिकतर जनता सेना व अर्द्ध सैनिक बलों से जुड़ी हुई है। उत्तराखण्ड के सीमान्त निवासी अवैतनिक सेनानी के रूप में सेना को अपनी सेवाएं दे रहे है। लेकिन पहाड़ की जनता को मामूली इलाज के लिए भी कई किलोमीटर दूर कस्बो के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सको की कमी के कारण सूबे की जनता को बेहतर इलाज नही मिल पाता है। सांसद बलूनी की रक्षा मंत्री से महत्वपूर्ण वार्ता पर सहमति जताते हुए रक्षा मंत्री ने सेना के अस्पतालों में उत्तराखण्ड की जनता को इलाज किये जाने की सैद्धान्तिक सहमति दे दे है।
वही युवा सांसद अनिल बलूनी देश के ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह से भी जल्द मुलाकात करने वाले है। उनके माध्यम से उत्तराखण्ड के अर्ध सैनिक  बलों के अस्पतालों पर भी उत्तराखण्ड खण्ड की जनता को प्राथमिक उपचार दिए जाने की सांसद बलूनी मांग पत्र रखेंगे। क्योकि उत्तराखण्ड में भी आईटीबीपी,सीआरपीएफ व एसएसबी की बटालियन  कार्यरत है। सांसद बलूनी के प्रयासों से अर्ध सैनिक बलों के अस्पतालों में भी पहाड़ की जनता को इलाज मिलने की उम्मीद है।
वही उत्तराखण्ड में डॉक्टरों की उपलब्धता की बात करे तो प्रदेश में 2775 चिकित्सकों की जरूरत है लेकिन वर्तमान में केवल 1081 डॉक्टर ही प्रदेश भर में जनता के इलाज हेतु उपलब्ध है। जिससे चलते पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर नही आ पा रही है। साथ ही पहाड़ की जनता को इलाज के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसलिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पहाड़ की स्वास्थ्य सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए सेना के माध्यम से आम जनता को इलाज दिए जाने की जो सार्थक पहल की है। निश्चित ही भविष्य में जनता को इसका लाभ भी मिलेगा। सांसद बलूनी राज्यसभा सांसद बनने के बाद जिस तरह से पहाड़ की स्वास्थ्य सुविधाओं बेहतर करने को लेकर सार्थक प्रयास कर रहे है उससे इस युवा सांसद से पहाड़ की जनता को बहुत उम्मीदें जग गई है। कि भविष्य में भी लगातार वो पहाड़ के उत्थान को लेकर प्रयास करेंगे।