पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 13 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में आज मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 611 मामले आये, और इस महामारी से 655 मरीज ठीक भी हुए है आज कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट बढकर 90.80% प्रतिशत हो गया है इस महामारी से आज प्रदेश 13 लोगों की मौत हुई है।
मंगलवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 611 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 87376 हो गयी है और आज कुल एक्टिव केसों की संख्या 5512 हो गईं है।
आज 16350 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 16893 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 15136 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1439मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 49 मामले सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में आज 6 मामले कोरोना के आये है, चमोली जिले में आज 34कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 18 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 237 और हरिद्वार जिले में 35 नैनीताल जिले में 101 वही पौड़ी जिले में 15 और पिथौरागढ़ जिले में 19 रुद्रप्रयाग जिले में 2 और टिहरी जिले में 22 और उधम सिंह नगर में 30 उत्तरकाशी जिले में 43 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1084 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
