पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 9 लोगों की मौत,प्रदेश में फिर से कहर बरपा रहा कोरोना
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में आज शनिवार को कोरोना संक्रमण के 584 मामले आये, और इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या आज कुछ ज्यादा रही और 556 मरीज ठीक भी हुए है आज कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 90.07% प्रतिशत हो गया है इस महामारी से आज प्रदेश 9 लोगों की मौत हुई है।
शनिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 584 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 85853 हो गयी है और आज कुल एक्टिव केसों की संख्या 6074 हो गईं है।
आज 15662 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 17701 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 15238 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकव
री रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1408 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण का 18 मामले सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में आज 5 मामले कोरोना के आये है, चमोली जिले में आज 14 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 18 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 199 और हरिद्वार जिले में 29 नैनीताल जिले में 125 वही पौड़ी जिले में 35 और पिथौरागढ़ जिले में 15 रुद्रप्रयाग जिले में 18 और टिहरी जिले में 35 और उधम सिंह नगर में 40 उत्तरकाशी जिले में 33 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1045 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
