विगत 27 दिनो से डीएम ऑफिस मे डटी है आंगनवाड़ी कार्यकत्रिया |
22 अक्तूबर की बैठक का इंतजार |
पहले दशहरा अब करवा चौथ और दिवाली भी डीएम ऑफिस मे गुजारने की चेतावनी |
अपनी तीन सूत्रीय मांगो के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रिया विगत 27 दिनो से डीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठी है | अपने को राज्य कर्मी घोसित करने अथवा जीने लायक 18 हजार रु मासिक वेतन देने की प्रमुख मांग और पदोन्नति मे कोटा के साथ मिनी आंगनवाड़ी को भी काम के हिसाब से मानदेय की प्रमुख मांगो से साथ मैदान मे डटी इन महिलाओ को सीएम के भरोसे के बाद भी कुछ नहीं मिला तो इहोने डीएम ऑफिस मे धरना सुरू कर दिया | दशहरा के बाद अब करवा चौथ का त्योहार भी यही गुजरने की संभावना है हालांकि 22 अक्तूबर को होने वाली बैठक मे कुछ हल निकालने की उम्मीद आंगनवाडियो को है | किन्तु फिर भी कोई हल नहीं निकला तो दीपावली भी यही गुज़रेगी ये तय है साथ ही चुनावी मौसम मे आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी गयी है |

