पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 13 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 5456 एक्टिव केस
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 90.35% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले घट बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 515 मामले आये है, और इस महामारी से आज 13 लोगों की मौत हुई है।
बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 515 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 79656 हो गयी है।
और 515 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 5456 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 425 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 10671 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 17634 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 14714 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1320 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 4 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 24 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 30 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 7 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 171 और हरिद्वार जिले में 45 नैनीताल जिले में 56 वही पौड़ी जिले में 52 और पिथौरागढ़ जिले में 48 रुद्रप्रयाग जिले में 16 और टिहरी जिले में 21 और उधम सिंह नगर में 8 उत्तरकाशी जिले में 23 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 914 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
राजधानी देहरादून में आज कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले, 171 लोग आये कोरोना की चपेट में
राजधानी देहरादून में हर दिन सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों लोग मिल रहे है पिछले कुछ दिनों से जनपद में सैकड़ों के संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं आज फिर 171 कोरोना संक्रमण के मामले देहरादून में आये है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को रोकना शासन प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है और बार-बार जनता से अपील की जा रही हैं की सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक करें।
राजधानी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए हैं और अब संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 23306 हो गई है जिसमे 1830 मरीजो का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 737 लोगों की कोरोना से राजधानी में मौत हो गई है पिछले 24 घंटो में देहरादून जिले के अस्पतालों में कोरोना संक्रमण की वजह से 9 लोगो की मौत हो गई जिनमे से 3 मौत एम्स ऋषिकेश,3 मौत हिमालयन इंस्टीट्यूट में और 2 मौत कैलाश अस्पताल में और 1 मौत महंत इंद्रेश अस्पताल में हुई है और अभी तक जिले से 339
लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अन्य जगहों पर चले गए है और देहरादून में अभी 7 कंटेंमेंट जोन है।
