दी टॉप टेन न्यूज़ हल्द्वानी
नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में काठगोदाम राजमार्ग मे वॉकवे मॉल के पास एक ब्लैकबेरी का शोरूम स्थित है जिसमे आज दिन में अचानक से भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने पूरे पूरे शोरूम को अपने आगोश में ले लिया आग लगी देख लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को तत्काल सूचना दी जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी वहां पहुंच गई तब तक लगभग पूरी दुकान आग के गोले में तब्दील हो गई थी सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुच आग बुझाने के काम में लग गयी । पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भी टीम सहित मौके पर पहुँचे वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि प्रथम दृष्टया ब्लैकबेरी के शोरूम में आग शार्ट सर्किट से लगी ऐसा प्रतीत हो रहा है बावजूद उसके इस बात की जांच की जाएगी वही ठीक सीजन के समय ब्लैकबेरी के कपड़े के शोरूम में लगी आग से लाखों रुपए के नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है पुलिस क्षेत्राधिकारी के मुताबिक दमकल की 5 गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया है।
