उत्तराखंड में आज 420 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि,संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 69 हजार के पार

 

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 9 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 4147 एक्टिव केस

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 91.51% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले घट बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 420 मामले आये है, और चिंता की बात है कि मौत के आंकड़े थम नही रहे है इस महामारी से आज 9 लोगों की मौत हुई है।

बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 420 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 69307 हो गयी है।

और 420 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4147 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 425 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 9709 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 16597 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11959 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1128 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 17 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 12 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 28 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 2 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 153 और हरिद्वार जिले में 42 नैनीताल जिले में 51 वही पौड़ी जिले में 23 और पिथौरागढ़ जिले में 7 रुद्रप्रयाग जिले में 28 और टिहरी जिले में 18 और उधम सिंह नगर में 38 उत्तरकाशी जिले में 1 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 612 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।