दीपावली और छट पर्व पर पटाखे फोड़ने की समय सीमा हुई तय

दी टॉप टेंन न्यूज़ देहरादून

शासन ने आज उत्त्तराखण्ड के 6 नगरीय इलाकों की सीमा में दीपावली और छट पर्व पर्व पर पटाखे फोड़ने की समय सीमा तय कर दी है और सिर्फ 2 घण्टे तक पटाखे फोड़ने की इजाजत दी है। दीपावली पर्व पर रात 8 से 10 बजे तक पटाखे फोड़ सकते हैं वही छठ पूर्व पर सुबह 6 से 8 बजे तक यह सुविधा दी गयी है। और यह नगरीय क्षेत्र देहरादून हरिद्वार ऋषिकेश हलद्वानी काशीपुर और रुद्रपुर है,और इन नगरीय क्षेत्रों में केवल ग्रीन क्रेकर का ही विक्रय किया जाएगा। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने वायु प्रदूषण व कोविड 19 के संकट को देखते हुए आदेश पारित किया है।
आज इस संबंध में शासन से मुख्य सचिव ओमप्रकाश द्वारा आदेश पत्र जारी किया है।

[smartslider3 slider=17]