उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 243 नए मामले,इस महामारी से आज 2 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 91.48% प्रतिशत हो गया है और आज कुछ राहत के साथ कोरोना संक्रमण के 243 मामले आये इस महामारी से आज 2 लोगों की मौत हुई है। बात अगर विशेषज्ञों से की जाए तो उनका कहना है की त्योहारी सीजन के बाद हो सकता है उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे क्योंकि ठंड धीरे-धीरे बढ़ जाएगी और सर्दी का मौसम कोरोना संक्रमण के लिहाज से काफी संवेदनशील होता है।

रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 243 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 65279 हो गयी है।

और 243 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 3972 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 155 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 10711 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 10680 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 6571 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1065 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 2 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 1 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 3 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले में 7 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 97 और हरिद्वार जिले में 54 नैनीताल जिले में 14 वही पौड़ी जिले में 21 और पिथौरागढ़ जिले में आज एक भी कोरोना केस सामने नही आया है वही रुद्रप्रयाग जिले में 10 टिहरी जिले में 11 और उधम सिंह नगर में 11 उत्तरकाशी जिले में 12 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 523 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।