मशरूम उत्पादन में उत्तराखंड में मास्टर ट्रेनर के रूप में पहचानी जाती हैं मोनिका मित्तल
दाना मंडी द्वारीखाल में 10 दिवसीय
प्रशिक्षण शिविर में दे रही है महिलाओं को प्रशिक्षण
दी टॉप टेन न्यूज़ दाना मंडी द्वारीखाल
नीता फुलेरा कांडपाल
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को रोजगार प्रशिक्षण देता है इनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण के माध्यम से क्षमता विकास और काम-धंधे को सुलभ कराना है।
इस कोविड 19 महामारी ने जहाँ लोगो का रोजगार छिन लिया,वही बड़ी संख्या में उत्तराखंडी प्रवासी पहाड़ो पर अपने घरों में लौट आये है। इसी सिलसिले में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पौड़ी गढ़वाल द्वारा दस दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया जा रहा है यह प्रशिक्षण विकासखंड द्वारीखाल के दाना मंडी गांव में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एसबीआई संस्थान के तत्वाधान में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें 35 महिलाओं ने भाग लिया है। यह प्रशिक्षण मशरूम मास्टर ट्रेनर मोनिका मित्तल द्वारा दिया जा रहा है, मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में मोनिका मित्तल ऋषिकेश से एक जाना पहचाना नाम है और उन्होंने इस प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी महिलाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्वयं रोजगार सृजन करने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम है इस कार्यक्रम से महिलाएं स्वावलंब की ओर अग्रसर होंगी और अब स्वयं और अपनी जैसी बहनों के लिए रोजगार सृजन करेंगी।
इस कार्यक्रम में उपस्थित एसबीआई फैकेल्टी कृतिका ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से हमें करोना कॉल में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में यह प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में सहायक होगा ।
