प्रदेश में आज कोरोना से 13 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
गुरुवार को राज्य में 684 नए कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 11507 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 44404 पर पहुच गया है।
आज 9082सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 11421 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 7575 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 29.70और रिकवरी रेट 72 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 542 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज
आज अल्मोड़ा जिले में 114 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है जो कि पर्वतीय जिले के लिहाज से काफी चिंताजनक है ।वही बागेश्वर जिले में 3 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है वही चमोली जिले में 17 चम्पावत जिले में 5 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 161 वही हरिद्वार में 80 नैनीताल जिले में 58 पौड़ी जिले में 32 पिथौरागढ़ जिले में 27 रुद्रप्रयाग जिले में 14 टेहरी जिले में आज एक भी कोरोना का केस नही मिला वही उधम सिंह नगर में 131और उत्तरकाशी जिले में 42 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 13 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।
