प्रदेश में कोरोना के आज 874 नये मामले

राज्य में अभी 11831 एक्टिव केस

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

मंगलवार को राज्य में 874 नए कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 11831 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 42651 पर पहुच गया है।

आज 10156 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14658 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 10891 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 28.41और रिकवरी रेट 70 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 512 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज
आज अल्मोड़ा जिले में 34 और बागेश्वर जिले में 12 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है वही चमोली जिले में 23 चम्पावत जिले में 1 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 368 वही हरिद्वार में 62 नैनीताल जिले में 76 पौड़ी जिले में 42 पिथौरागढ़ जिले में 17 रुद्रप्रयाग जिले में 10 टेहरी जिले में 28 उधम सिंह नगर में 158 और उत्तरकाशी जिले में 43 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 11 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।