उत्तराखंड मे 41777 हुए कोरोना संक्रमण के मामले

प्रदेश में कोरोना के आज 814 नये मामले राज्य में अभी 12075 एक्टिव केस

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

सोमवार को राज्य में 814 नए कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 12075 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 41777 पर पहुच गया है।

आज 9822 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 12510 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 8546 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 25.54और रिकवरी रेट 69 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 501 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में 74 और बागेश्वर जिले में 5 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है वही चमोली जिले में 9 चम्पावत जिले में 13 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 309 वही हरिद्वार में 110 नैनीताल जिले में 111 पौड़ी जिले में 24 पिथौरागढ़ जिले में 4 रुद्रप्रयाग जिले में 15 टेहरी जिले में 23 उधम सिंह नगर में 95 और उत्तरकाशी जिले में 22 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 10 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।