उत्तराखंड मे 40963 हुए कोरोना संक्रमण के मामले

प्रदेश में कोरोना के आज 878 नये मामलेराज्य में अभी 12455 एक्टिव केस

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

रविवार को राज्य में 878 नए कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 12455 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 40963 पर पहुच गया है।

आज 10092 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 11649 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 7133 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 23.11और रिकवरी रेट 67 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 491 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज
आज अल्मोड़ा जिले में 17 और बागेश्वर जिले में 2 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है वही चमोली जिले में 14 चम्पावत जिले में 11 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 408 वही हरिद्वार में 176 नैनीताल जिले में 48 पौड़ी जिले में 55 पिथौरागढ़ जिले में 31 रुद्रप्रयाग जिले में 13 टेहरी जिले में 48 उधम सिंह नगर में 11 और उत्तरकाशी जिले में 44 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 13 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।