बुधवार को राज्य में 1540 नए कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 11068 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 35947 पर पहुच गया है।
आज 10535 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 13643 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 9528 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 19.38और रिकवरी रेट 67 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 447 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज आज अल्मोड़ा जिले में 97 और बागेश्वर जिले में 84 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है वही चमोली जिले में 31 चम्पावत जिले में 0 देहरादून जिले में 429 वही हरिद्वार में 363 नैनीताल जिले में 118 पौड़ी जिले में 51 पिथौरागढ़ जिले में 55 रुद्रप्रयाग जिले में 7 टेहरी जिले में 12 उधम सिंह नगर में 246 और उत्तरकाशी जिले में 47 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 9 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।