उत्तराखंड में 29221हुए कोरोना संक्रमण के मामले

प्रदेश में कोरोना के आज 995 नये मामले

राज्य में अभी 9294 एक्टिव केस

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

शुक्रवार को राज्य में 995 नए कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 9294 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 29221 पर पहुच गया है।

आज 8237 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 13516 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 8861 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 24.80 और रिकवरी रेट 66 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 388मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज
आज अल्मोड़ा जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव केस मिले वही बागेश्वर जिले में 7 कोरोना संक्रमण केस सामने आये और चमोली जिले में 8 चम्पावत जिले में 10 देहरादून जिले में 281 वही हरिद्वार में 161 नैनीताल जिले में 110 पौड़ी जिले में 43 पिथौरागढ़ जिले में 39 रुद्रप्रयाग जिले में 5 टेहरी जिले में 29 उधम सिंह नगर में 271और उत्तरकाशी जिले में 17 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 11 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।