उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी की पत्नी का कोरोना से निधन

विशेष कार्याधिकारी भी है कोरोना से संक्रमित

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी उर्वा दत्त भट्ट की पत्नी वर्षा गोनियाल का कोरोना से निधन हो गया है पिछले कुछ दिनों से उनका देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था वही मुख्यमंत्री के ओएसडी उर्वा दत्त भट्ट स्वयं कोरोना संक्रमित है और महंत इंद्रेश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है ।

उनकी पत्नी वर्षा गौनियाल शिक्षा विभाग में लेक्चरर के पद पर कार्यरत थी और प्रतिनियुक्ति पर वह संस्कृत शिक्षा के उपनिदेशक के पद पर तैनात थी।

इस दुखद घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है और खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल सहित सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना और गहरा दुख व्यक्त किया है।