46 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव।

दीपक फुलेरा

दी टॉप टेन न्यूज़ सितारगंज

उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में कोरोना संक्रमण के मामले रुकने का नाम नही ले रहे है।पूर्व में सेंटर जेल सितारगंज में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद प्रशासन द्वारा सिडकुल स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में अस्थाई जेल बनाई गई थी।जेल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई सेम्पलिंग में एक बार फिर सितारगंज जेल में कोरोना बम फटा है। आज आई कोरोना रिपोर्ट में जेल में 6 बंदी रक्षक सहित कुल 46 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी 46 कैदियों को इलाज के लिए रुद्रपुर भेजा जा रहा है। बता दे कि कोरोना महामारी को देखते हुए सितारगंज प्रशासन ने अस्थायी जेल बनाई थी लेकिन अस्थाई जेल में 46 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।साथ ही सभी को इलाज के लिये रुद्रपुर भेजा जा रहा है।

वहीं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश ने बताया कि 46 कैदियों को पॉलिटेक्निक में स्थित अस्थाई जेल से रुद्रपुर शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही बताया कि 6 बन्दी रक्षको को इलाज के लिए पंतनगर कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है।फिलहाल बढ़ते संक्रमण ने स्थानीय प्रशासन स्वास्थ्य विभाग व जेल प्रशासन को मुश्किल में डाला हुआ है