




दी टॉप टेन न्यूज कपकोट
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश
आज कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने सरस्वती शिशु मंदिर सुमगढ़ कपकोट में घटित ह्रदयविदारक घटना में कालकल्वित हुए सभी बच्चों की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव व ब्लाक प्रमुख गोबिन्द सिंह दानू ने भी सुमगढ़ स्मारक स्थल पर जाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शांति पाठ का वाचन किया व वृक्षारोपण भी किया गया| इस मौके पर पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही कनिष्ठ प्रमुख गणेश गड़िया जिला पंचायत सदस्य तोली प्रभा गड़िया, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, महामंत्री बलबीर टाकुली जी, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार जी, बीडीओ गंगागिरी ,
मंगल सिंह रावत, तारा दत्त जोशी, दुर्गा धानिक चन्दन दानू उपस्थित थे उसके बाद विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल ने आज जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव ब्लाक प्रमुख गोबिंद सिंह दानू के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और इस मौके पर माननीय विधायक भौर्याल ने प्रभावित लोगों का हाल चाल जानकर उनके समस्याओं को सुना और तुरन्त ही अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए ।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही कनिष्ठ प्रमुख कवींद्र सिंह गड़िया जिला पंचायत सदस्य प्रभा गड़िया मण्डल अध्यक्ष गणेश सुरकाली चन्दन दानू सहित कुछ अन्य लोग उपस्थित रहे ।





