आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 32 केस आये सामने
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
पिछले 2 दिनों के मुकाबले आज प्रदेश में कुछ राहत के साथ कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 32 मामले सामने आए हैं ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 8:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमितओं की संख्या 349 हो गई है। प्रदेश में हरिद्वार जिले में 06 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं यह सभी प्रवासी हैं और मुंबई से लौटे हैं ।वही नैनीताल जिले में 09 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी इनमें से 08 मरीज महाराष्ट्र और 01 दिल्ली से आया है।
वही उधमसिंह नगर में 01 कोरोना संक्रमित मिला जोकि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से आया है और 01मरीज टिहरी में पाया गया जो कि मुंबई से आया है।
