लॉक डाउन में 34 केस और 295 लोग गिरफ्तार

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था  उत्तराखंड  अशोक कुमार ने बताया कि  राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जो व्यवस्था की गई है उसका  उल्लघंन करने पर आज दिनांक 27 अप्रैल 2020 को प्रदेश में कुल 34 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 295 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
प्रदेश में अभी तक कुल 2223 अभियोगों 10357 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 25500 वाहनों के  करने के साथ 5361 वाहनों को सीज किया गया है  और  01.26 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।