क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को घरों में कमरे के अंदर रहने के दिए निर्देश
उत्तराखंड में आरोग्य सेतु एप यूजर्स की संख्या हुई इतनी 988826
नीता कांडपाल
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
परिवार और स्वास्थ्य कल्याण विभाग ने राज्य की जनता से लॉक डाउन का पालन करने की अपील की है साथ ही विभाग ने कहां है कि वह लोग जो घरों में क्वॉरेंटाइन किए गए हैं यह वह लोग हैं जो कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं या दूसरे राज्य से आए हैं वह अपने अपने घरों में अपने कमरों में रहे और लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करें साथ ही हर प्रदेश वासी मास्क का जरूर प्रयोग करें।
आज का स्वास्थ्य बुलेटिन

प्रदेश में आज कोरोनावायरस संक्रमण का एक भी पॉजिटिव केस नहीं पाया गया ।आज 237 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है अभी तक प्रदेश में 51 मरीज कोरोना पॉजिटिव है और 33 मरीज ठीक होकर अपने अपने घरों को जा चुके हैं आज प्रदेश में 188 सैंपल कोरोनावायरस जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।
प्रदेश में शील्ड और हॉटस्पॉट चिन्हित क्षेत्र

प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बचाव और रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश में कुछ स्थानों को हॉटस्पॉट चिन्हित किया है यह शील्ड और हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं देहरादून की भगत सिंह कॉलोनी, कारगी ग्रांट पटेल नगर ,झब्बर वाला डोईवाला, केशवपुरी बस्ती डोईवाला, मुस्लिम कॉलोनी, कच्ची कॉलोनी सदर तहसील आजाद कॉलोनी आईएसबीटी देहरादून, और हरिद्वार जिले में गौंडीखत्ता तहसील हरिद्वार, ज्वालापुर तहसील हरिद्वार, पनिया वाला तहसील रुड़की और हल्द्वानी में बनभूलपुरा इलाके को हॉटस्पॉट क्षेत्रों में रखा गया है।
इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुरक्षा और इलाज दिया जा रहा है।
और शासन द्वारा सभी जिले के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने जिलों में आरोग्य सेतु एप का प्रचार प्रसार करें वर्तमान में प्रदेश में आरोग्य सेतु एप यूजर्स की संख्या 9888 26 है।

साथ ही सभी जिले के सीएमओ को सरकार द्वारा निर्देश दिया जा रहा है कि अपने-अपने क्षेत्रों में क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को मनोचिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवाएं।
