आज कोविड-19 का एक भी केस पॉजिटिव नहीं

प्रदेश में अब 48 कोरोना संक्रमित मरीज है

दी टॉप टेन न्यूज देहरादून

आज प्रदेश में एक भी कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया ।

आज 183  कोरोना नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट आई है इसके साथ ही 153  सैंपल कोरोना जांच के लिए  लैब में भेजे गए हैं।

प्रदेश में अभी तक 26 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए हैं और 411 जांच सैंपल का अभी इंतजार किया जा रहा है।

प्रदेश में अप्रवासी मजदूरों/ श्रमिकों जो कि राहत शिविरों में रह रहे हैं अभी तक राज्य सरकार द्वारा 19771 लोगों को मनोचिकित्सकीय परामर्श दिया गया है।