बैठक में किन जिलों में क्या खुलेगा लिया गया निर्णय
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज राज्य के उच्च अधिकारियों संग वार्ता कर विचार विमर्श किया और कहां कि भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही राज्य में ग्रीन जोन वाले 9 पर्वतीय जिलों में सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक दुकाने खुलेंगी लेकिन शराब और नाई की दुकाने जिन पर प्रतिबंध है नहीं खोली जाएंगी।
देहरादून हरिद्वार नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में वर्तमान की स्थिति बरकरार रहेगी इन जिलों में आवश्यक वस्तुओं की दुकाने सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही खुलेंगी इन चारों जिलों में यदि किसी कार्य में शिथिलता दी जानी होगी तो उसका निर्णय संबंधित जिला अधिकारी करेंगे साथ ही निर्माण कार्यों में अनुमति दी जा सकती है यातायात सुविधाओं के संबंध में अंतर राज्यीय और अंतर जिला स्तर पर पर पहले की तरह पूरी तरह रोक रहेगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य में पुलिस प्रशासन से कहा है कि वह हर हाल में जनता से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाएं और ध्यान रखें कि बिना काम लोग घरों से बाहर ना निकले और मास्क का जरूर प्रयोग करें।
मुख्यमंत्री ने जिन 9 जिलों में छूट दी जाएगी वहां की जनता से अपील की है कि कृपया बिना काम के घरों से बाहर ना निकले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।मुख्यमंत्री के साथ बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी सचिव अमित नेगी नितेश झा शैलेश बगोली राधिका झा आदि उपस्थित थे।
