कल भेजी गई दो मृतकों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव
देहरादून में एक और व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के लिए आज राहत की खबर यह है कि कल जो दो मृतकों के जिलाधिकारी ने कोरना संक्रमण जांच के आदेश दिए थे उनकी रिपोर्ट आज आ गई है और दोनों ही मृतक कोरोना नेगेटिव पाए गए उनकी मौत का कारण कोरोना वायरस नहीं है फिलहाल राज्य में कोरना कैजुअल्टी अभी नहीं है ।
कोविड-19 के लिए स्थापित राज्य कंट्रोल रूम से नियमित हेल्थ बुलेटिन जारी करने के दौरान अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत द्वारा बताया गया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति अब 47 है और 24 मरीज ठीक होकर घरों को जा चुके हैं।
मेडिकल कॉलेज से एक कोरोना संक्रमित उपचाराधीन 9 महीने का बच्चा मात्र 6 दिन में ठीक हो गया है यह बच्चा पूरे देश में संभवत सबसे कम दिनों में ठीक होने वाला कोरोना संक्रमित मरीज है।

यहां गौरतलब है कि भगत सिंह कॉलोनी में जमात से लौटे 9 माह के बच्चे के पिता कोरोना संक्रमित पाए गए थे और इलाज से ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं वही बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसे दून मेडिकल में भर्ती कराया गया था जहां पर बच्चा पॉजिटिव निकला था।
देहरादून में एक और व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है व्यक्ति मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है और यहां सील हुई आजाद कॉलोनी में रह रहा था जिसे की 11 अप्रैल से देहरादून स्थित कंडोली सहसपुर के अरावली ऑक्सफोर्ड कैंप में क्वॉरेंटाइन किया गया था आज उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितओं की संख्या 47 हो गई है।

