रेड जोन में आने की वजह से देहरादून में अभी नहीं खुलेंगी स्टेशनरी
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देशभर में आज लॉक डाउन टू का नौवां दिन है और अब राज्यों में जिलों को कोरोना संक्रमण के लिहाज से रेड ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है जिसके आधार पर कुछ जिलों में छूट प्रदान की जा रही है।
देहरादून के जिलाधिकारी ने बुधवार को जारी एक आदेश में स्टेशनरी की दुकाने खोलने से संबंधित आदेश जारी किए थे जिसके आधार पर आज सुबह देहरादून शहर में स्टेशनरी की दुकान खोल दी गई थी और कुछ अभिभावक किताबें लेने पहुंच गए थे इस बीच पुलिस ने सभी स्टेशनरी की दुकाने बंद करवा दी थी।
बुक्सेलर द्वारा डीएम के आदेश का हवाला दिया गया पर पुलिस ने बताया कि देहरादून रेड जोन में आने के कारण यहां अभी स्टेशनरी की दुकाने नहीं खुल सकती हैं और किताबों की होम डिलीवरी के लिए बुक सेलर्स को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
