पैरा लीगल वालंटियर पुलिस प्रशासन के सहयोग से प्रतिदिन जरूरतमंदों को खिला रहे हैं खाना

हमारे क्षेत्र में कोई भूखा ना रहे यही है उद्देश्य

CLICK HERE TO SEE ON YOUTUBE- https://www.youtube.com/watch?v=QrVNpjg_1eY

दी टोप टेन न्यूज़(देहरादून)- माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा कुशवाहा के प्रोत्साहन और निर्देशानुसार जनपद में चयनित पैरा लीगल वालंटियर इन दिनों देहरादून जिले के श्रमिक वर्ग के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग से भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं और उनके इस काम में रोज जज  महोदया दिशा निर्देश प्रदान कर रही हैं।जज   महोदया  रोज  अपने वॉलिंटियर्स को वीडियो संदेश और एस एम एस के माध्यम से रोज के कार्य बता रही हैं ।


इस काम के लिए देहरादून जिले को क्षेत्रवार विभाजित किया गया है इसमें देहरादून क्षेत्र से पैरा लीगल वालंटियर सुनीता सिंह, सीमा कटारिया, कुलदीप तड़ियाल, शमीना, जाहिर आलम और रूपेश कुमार अपना सहयोग दे रहे हैं।
वही डोईवाला क्षेत्र से सुभाष तिवारी, किरण पाल ,पूनम चमोली है और विकास नगर क्षेत्र से दीक्षा, कमला देवी ,सुभाष चंद्र, राजवीर सिंह, रविंद्र कुमार और सुशील कुमार सहयोग दे रहे हैं और ऋषिकेश से सूरज मणि सिलस्वाल, मीनाक्षी कपरवान, विभा नामदेव, यश रस्तोगी, गोपाल राम ,मोनिका मित्तल और चकराता से आशीष बहुगुणा, शुजात अली, सूरज प्रकाश कौल  अपनी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की सचिव  महोदया और पैरा लीगल वालंटियर फोन संपर्क द्वारा देहरादून पुलिस की निरंतर मदद कर रहे हैं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में रहने वाले मजदूरों श्रमिक वर्ग की लिस्ट तैयार कर पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करवा रहे हैं।
इस लिस्ट के आधार पर देहरादून पुलिस भूखे श्रमिकों तक रोज खाना पहुंचा रही है और यह कार्य निरंतर कई दिनों से किया जा रहा है। और इस कार्य को करने में सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमण से बचाव के दिशा निर्देशों का पूरी तरह की  से पालन किया जा रहा है।

देहरादून जिले की पुलिस और पैरा लीगल कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में हजारों मजदूर रोज खाना खा रहे हैं कोविड-19 की जंग में यह वारियर सचमुच में इन गरीबों के लिए किसी देवदूत से कम नहीं हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा
कुशवाहा का वीडियो सन्देश