दी टॉप टेन न्यूज़
पौड़ी पुलिस ने नवीन आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध, डिजिटल फ्रॉड तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति आमजन को किया जागरूक
जनपद में आमजन को कानून के प्रति जागरूक करने, साइबर अपराधों से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं आमजन को आवश्यक कानूनी एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 02.10.2026 को कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा ग्राम उमरेला, हनुमंती एवं मंडई में, कोतवाली पौड़ी पुलिस द्वारा ग्राम ल्वाली एवं उजली तथा कस्बा पौड़ी में सीडब्ल्यूसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में,थाना सतपुली पुलिस द्वारा ग्राम बौसाल मल्ला के पंचायत भवन मे स्थानीय ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को, थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा ग्राम ठांगर के पंचायत भवन तथा थाना रिखणीखाल पुलिस द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमाल्डी एवं ग्राम पाणिसेण में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों द्वारा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों, Zero FIR एवं शिकायत दर्ज कराने के अधिकार की जानकारी दी गई। साथ ही अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ऑनलाइन निवेश/लॉटरी, बैंकिंग/UPI फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट से सावधान रहने तथा OTP, UPI PIN एवं पासवर्ड साझा न करने की अपील की गई।
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल सुरक्षा के तहत कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम एवं गुड टच-बैड टच के प्रति जागरूक करते हुए आपात स्थिति में 112 एवं महिला हेल्पलाइन 1090 के उपयोग की जानकारी दी गई।
