बर्फबारी के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं हिल स्टेशन

दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (मसूरी)- वीकेंड में मसूरी में घूमने आए पर्यटकों के चेहरे बर्फबारी देखकर खुशी से खिल उठे शनिवार को मसूरी मे पर्यटक ने बर्फबारी का जमकर लुफ्त उठाया।
हालांकि बर्फबारी के चलते जहां सड़कों पर बर्फ जमने की वजह से गाड़ियां और लोग फिसल रहे थे वही गिरकर चोटिल होने का खतरा भी बना रहा बिजली और पानी की समस्या से भी लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। हालांकि बर्फबारी की वजह से मसूरी में पर्यटकों की आमद बढ़ने से व्यापारी वर्ग बहुत खुश नजर आया।
मसूरी के साथ ही आज दोपहर बाद नैनीताल में भी बर्फबारी शुरू हो गई थी जिसके चलते पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला वही पहाड़ों पर ठंड के साथ साथ मैदानों में भी ठिठुरन बढ़ गई है।

