छात्र संघ अध्यक्ष त्रिभुवन बेलवाल ने भी दी भूख हड़ताल में बैठने की चेतावनी

दीपक फुलेरा
दी टॉप टैन न्यूज़(टनकपुर)- राजकीय डिग्री कॉलेज टनकपुर में हुई परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते योगा विषय के छात्र ललित मोहन जोशी ने डिग्री कॉलेज गेट में शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।20 दिसम्बर से छात्रों के साथ क्रमिक अनशन पर बैठे छात्र की जब कॉलेज प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नही हुई तो छात्र ने कॉलेज परिसर में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए है।
भूख हड़ताल पर बैठे छात्र ललित मोहन जोशी के अनुसार डिग्री कॉलेज टनकपुर में एक भारत श्रेष्ट भारत के तहत शैक्षिक टूर के लिए बच्चो का चयन करने हेतु 2 दिसम्बर को परीक्षा का आयोजन किया गया था।एक ही परीक्षा कॉलेज प्रशासन द्वारा अलग अलग समय मे तीन बार कराई गई।जिसमे पचास छात्रों का चयन हुआ था। लेकिन एक ही परीक्षा को बार बार करा जंहा नियम विरुद्ध परीक्षा कराई गई थी वही कॉलेज प्रशासन द्वारा उक्त मामले में पेपर को लीक करने का कार्य किया गया था। उक्त धांधली पर छात्रों ने जांच की मांग उठाई थी।

छात्रों द्वारा उक्त प्रकरण उठाने पर डिग्री कॉलेज की प्राचार्य ने जंहा उक्त पेपर में हुई गलती पर परीक्षा को रद्द कर दिया था। लेकिन उन पर पड़े आंतरिक व बाहरी दबाव के बाद प्राचार्य महोदया द्वारा उक्त परीक्षा को क्लीन चिट दे दी गई व परीक्षा चयन को सही ठहरा दिया गया।
इसी अन्याय को लेकर 20 दिसम्बर से आंदोलन करने के बाद जब कॉलेज प्रशासन ने उक्त पेपर में हुई गलती को नही माना तो मजबूरन छात्रों को भूख हड़ताल में बैठना पड़ रहा है। आंदोलित छात्र के समर्थन में जंहा छात्र संघ अध्यक्ष टनकपुर त्रिभुवन बेलवाल भी धरने पर बैठे है। वही उन्होंने कॉलेज प्रशासन द्वारा जल्दी उक्त प्रकरण पर कार्यवाही ना करने पर स्वयं के भी भूख हड़ताल की चेतावनी दे आंदोलन को तेज करने की बात कही है।

