योगाचार्य डॉ नवदीप जोशी को मिला सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड

टनकपुर निवासी डॉ नवदीप जोशी ने फिर किया चम्पावत जिले को गौरवान्वित

दीपक फुलेरा
दी टॉप टेन न्यूज(देहरादून)-
पूरे भारत वर्ष में योग व प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे योगाचार्य डॉ नवदीप जोशी को सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड के क्रम मे “ योग शिरोमणि ऑफ़ डिकैडेस (अन्तराष्ट्रीय नादयोग गुरू)सम्मान से नवाजा गया है। डॉ जोशी को यह सम्मान भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के कर कमलों द्वारा होटल पूलमैन,एरोसिटी, नई दिल्ली में दिया गया।
डॉ जोशी को यह अवार्ड  नाद योग के प्रचार और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया |डॉ नवदीप जोशी जहां चम्पावत जिले के टनकपुर क्षेत्र के निवासी है वही लंबे समय से यह दिल्ली में रहकर योग व प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे है।उन्होंने एक बार फिर अंतराष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान को पाकर चम्पावत जिले को गौरवान्वित करने का काम किया है।

गौरतलब है कि डॉ जोशी वर्ष 2000 से लगातार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में स्वयं के प्रयास एवं 2004 से नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के साथ राष्ट्रिय एवम् अन्तराष्ट्रीय स्तर पर संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन करते आ रहे हैं | देश के लगभग 20 राज्यों में आयुष मंत्रालय, राज्य सरकार, विश्वविद्यालय, विद्यालय एवं संस्थाओं द्वारा डॉ जोशी को नवयोग की कार्यशाला के लिए बुलाया जाता रहा है। जिसमे अभी तक लाखों साधकों को योग का ज्ञान सिखाने का डॉ जोशी ने कार्य किया है।

डॉ जोशी की योग के क्षेत्र में इसी उपलब्धियों को ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय समाचार चैनलों डीडी न्यूज, लोकसभा टीवी, न्यूज नेशन, आजतक न्यूज, जी टीवी, सुदर्शन टीवी, आल इंडिया रेडियो, FM गोल्ड, राष्ट्रिय सहारा, आदि चैनलों में पैनल की चर्चा में अतिथि के रूप में बुलाया जाता है |   वही डॉ नवदीप जोशी के अभी तक मिले सम्मानों पर नजर डाले तो आपको 2013 में आई०एन०ओ० द्वारा विशेष योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सम्मान, 2014 में भारत निर्माण संस्था द्वारा योगाचार्य ऑफ़ ईयर सम्मान,  2019 में योग प्रेमी राष्ट्रिय संस्था द्वारा योग आईकॉन सम्मान मिल चुका है। डॉ जोशी द्वारा योग व प्राकृतिक चिकित्सा में लिखे गए लेख देश के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में समय समय पर प्रकाशित होते रहते है।योग उपलब्धियों को देखते हुए 2015 में मा० केन्द्रीय मंत्री श्री श्रीपद येस्सो नायक ने आयुष मंत्रालय, भारत सरकार में  स्थायी वित्त समिति में सदस्य मनोनीत किया एवं दिल्ली विश्वविद्यालय ने शासी निकाय सदस्य भी मनोनीत किया जा चुका है।
दिल्ली में आयोजित अंतराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में डॉ नवदीप जोशी को मिले सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड “ योग शिरोमणि ऑफ़ डिकैडेस (अन्तराष्ट्रीय नादयोग गुरू)सम्मान ने उनकी प्रतिभा को फिर से एक बार अंतराष्ट्रीय पटल पर रखने का काम किया है।दिल्ली में आयोजित इस सम्मान समारोह व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा जनरल विपिन रावत, लेफ्नेंट जनरल अनूप बनर्जी, सांसद डॉ प्रेमजीभाई सोलंकी, प्रो डी०एस० राना, चेयरमैन, गंगाराम हॉस्पिटल, डॉ रवि कान्त,निदेशक , एम्स ऋषिकेश एवं जापन,नेपाल , वेतनाम,भूटान  आदि देशों से स्वास्थ्य रक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |