

पाँच बाइक सहित यूपी के दो बाइक चोर किये गिरफ्तार
दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)- सीमान्त क्षेत्र खटीमा में कुछ समय से चोरी हो रही बुलेट बाइक मामले में कोतवाली पुलिस ने राहत की सांस ली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुलेट चोरी गैंग के दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशान देही में पुलिस टीम ने चार बुलेट व एक अपाची मोटर साइकिल बरामद की है।
कोतवाली खटीमा के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बुलेट चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि खटीमा क्षेत्र से चोरी चार बुलेट व झनकइया थाना क्षेत्र से चोरी एक अपाची बाइक को बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक विक्रम सिंह न्यूरिया जिला पीलीभीत व अनुराग कुमार लखीमपुरखीरी जिले का निवासी है। बुलेट बाइक चोर गैंग का सरगना विक्रम जंहा आपराधिक प्रवृत्ति का है। वही उसके पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद की है। साथ ही आरोपी विक्रम के खिलाफ खटीमा,पंतनगर,न्यूरिया,माधो टांडा, पूरनपुर पीलीभीत उतर प्रदेश में अनेकों मामले दर्ज है। साथ ही विक्रम न्यूरिया थाना पीलीभीत उत्तर प्रदेश का हिस्ट्रिसीटर भी है।
वही खटीमा पुलिस ने जंहा दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजिकृत कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। वही बुलेट बाइक चोरी का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी उधम सिंह नगर ने 2500 नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।बाइक चोरी का खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल खटीमा संजय पाठक, एसएसआई देवेंद्र गौरव, एसआई, सुरेंद्र प्रताप सिंह ,,एसआई अनिल चौहान,एसआई देवेंद्र राजपूत,कॉन्स्टेबल प्रेम प्रकाश,नवीन टम्टा,दीपक विश्वकर्मा,महेंद्र डंगवाल,तपेन्द्र जोशी,शहनवाज अंसारी आदि थे।
