खटीमा में भाजपा के बीडीसी खरीद फरोख्त के आरोपो पर कांग्रेस मुखर

तहसील में दस बीडीसी सदस्यों के साथ ज्ञापन दे आरोपो को नकारा

दीपक फुलेरा-
दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)- बीते शुक्रवार को खटीमा में भाजपा द्वारा जंहा प्रशासन को ज्ञापन दे कांग्रेस पर बीडीसी मेम्बरों की खरीद फरोख्त का आरोप लगा जांच की मांग की गई थी।वही आज खटीमा कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के आरोपो पर मुखर हो बीडीसी मेम्बरों के साथ तहसील पहुँच प्रशासन को ज्ञापन दे भाजपा के आरोपो को निराधार बताया है। वही कांग्रेस ब्लॉक प्रमुख प्रत्यासी रंजीत सिंह नामधारी ने भाजपा के बीडीसी खरीद फरोख्त के आरोपो को निराधार बताते हुए इसे भाजपा की हार की बौखलाहट में उठाया गया कदम बताया है। 
कांग्रेस ब्लॉक प्रमुख प्रत्यासी रंजीत सिंह के अनुसार ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हार की संभावित निराशा से भाजपा इस तरह के गलत आरोप लगा रही है।दस बीडीसी मेम्बर के साथ वो आज तहसील में प्रशासन को निराधार आरोपो पर ज्ञापन देने पहुँचे है। सभी बीडीसी साथियो ने विकास को जेहन में रख कांग्रेस को समर्थन किया है। सभी बीडीसी प्रत्यासी जंहा अपने घरों में है। वही कांग्रेस को चालीस के चालीस बीडीसी मेंबर्स का समर्थन मिल रहा है। इस लिए भाजपा खिसयानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए हुए कांग्रेस पर खरीद फरोख्त के गलत आरोप लगा रही है।
 कांग्रेस के ब्लॉक प्रमुख प्रत्यासी रंजीत सिंह नामधारी ने यह भी कहा कि इस बार कांग्रेस पूरी ईमानदारी व क्षेत्र के विकास को लेकर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने जा रही है।वही भाजपा अपनी सम्भावित हार की निराशा के चलते इस तरह के हथकंडे अपना रही है। खटीमा कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को ज्ञापन दे भाजपा के बीडीसी खरीद फरोख्त के कांग्रेस पर गलत आरोपो पर कार्यवाही की भी मांग की है।
वही इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक प्रमुख प्रत्यासी रंजीत सिंह नामधारी के अलावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर,नासिर खान,दलजीत सिंह गौरैया,नरेंद्र आर्या योगेंद्र पुनेरा ,विनोद चंद,हरप्रीत सिंह,रमेश रौतेला के अलावा कांग्रेस को समर्थन देने क्षेत्र पंचायत सदस्यों में प्रवीन सिंह बिष्ट,मोहन प्रसाद मन्नू,कैलास चंद,कृष्ण सिंह,बसंती देवी,विनोद जोशी,राजवीर कौर,मुकेश चंद आदि मौजूद थे।