मतगणना स्थल की सुरक्षा को प्रशासन ने क्यों किया गुलेल दस्ते का गठन

दी टॉप टेन न्यूज़(खटीमा)- उत्तराखण्ड में कल होने वाली पंचायत चुनाव मतगणना में सुरक्षा के लिहाज से वैसे तो पुलिस ,पीएसी,होमगार्ड सहित तमाम सुरक्षा बलों के कंधों में जिम्मेदारी है।लेकिन खटीमा में इन सब के अलग एक अलग तरीके के व्यवधान से निपटने के लिए प्रशासन को इस बार तैयारियां करनी पड़ी है।मंडी परिसर में कल होने जा रही मतगणना स्थल के आसपास बंदरो के आतंक से निपटने के लिए प्रशासन को इस बार गुलेल दस्ते का गठन करने पड़ा। जो कि मतगणना स्थल के आसपास मोजूद बंदरो को भगाने का काम करेगा।
प्रशासन ने इस कार्य के लिए होमगार्ड,वन विभाग व मंडी कर्मचारियों का एक दस्ते का गठन किया है। जो कि मतगणना चलने तक आठ आठ घँटे की ड्यूटी कर गुलेल के माध्यम से बंदरो को भगाने का काम करेंगे। क्योंकि प्रशासन को बंदरो की मतगणना स्थल पर मौजूदगी से यह आशंका थी कि कही बंदर मतगणना पंडाल में घुस कोई व्यवधान पैदा ना कर दे। इसलिए प्रशासन ने शांतिपूर्ण व व्यवधान मुक्त मतगणना के लिए गुलेल दस्ते का गठन कर उसे मतगणना स्थल के आसपास से बंदरो को भगाने की ड्यूटी में लगा दिया है।ताकि बंदरो के द्वारा रोजाना मंडी परिसर में किये जाने वाले उत्पात से सोमवार को होने जा रही मतगणना को प्रभावित होने से बचाया जा सके।

