देवभूमि के जयदीप ने मुक्केबाजी में जीता रजत पदक

लैंसडौन में कक्षा दसवीं के छात्र हैं जयदीप

दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (देहरादून)-यूं तो देवभूमि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरूरत होती है अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच की।

ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है पौड़ी के जयदीप रावत ने थलीसैंण ब्लॉक के पठानी गांव निवासी जयदीप रावत ने एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में मुक्केबाजी में रजत पदक प्राप्त कर देवभूमि उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है जयदीप ने यह पदक संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह शहर में एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 66 किलो भार वर्ग में कजाकिस्तान के मुक्केबाज को हराकर कर  प्राप्त किया है।

जयदीप वर्तमान में गढ़वाल बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी लैंसडौन में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं जयदीप  इससे पूर्व भी विश्व स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हंगरी में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
जीत के इस अवसर पर जयदीप के पिता और शिक्षक के साथ-साथ पैठाणी गांव वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है और यह सभी उत्तराखंड वासियों के लिए एक गर्व की बात है।