आयुष विश्वविद्यालय के प्राइवेट कॉलेज कर रहे हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना


आयुष विश्वविद्यालय के हड़ताली छात्रों के समर्थन में आये कुछ कद्दावर नेता

दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (देहरादून)–आयुष विश्वविद्यालय के छात्र प्राइवेट कॉलेजों की मनमानी कर बेतहाशा बड़ी फीस को लेकर पिछले 16 दिनों से धरने पर बैठे हैं।यह छात्र कुछ दिन आयुष विश्वविद्यालय के सामने धरने पर बैठने के बाद परेड ग्राउंड पर  धरनारत  हैं।

 गौरतलब है कि आयुष विश्वविद्यालय के प्राइवेट कॉलेजों ने अपनी ट्यूशन फीस अस्सी हजार  रुपए प्रति वर्ष से बढ़ाकर दो लाख   15 हजार रुपए कर दी थी जिसे वह पुराने छात्रों पर भी लागू कर रहे थे इसके विरोध में एक छात्र ने हाई कोर्ट नैनीताल में याचिका दायर कर दी थी और हाईकोर्ट ने फैसला छात्रों के हित में सुनाया था इस फैसले को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्राइवेट कॉलेजों को न्यायालय का निर्णय मानने का आदेश जारी किया था ।लेकिन यह प्राइवेट कॉलेज संचालक हाईकोर्ट के आदेश को ताक में रखकर सरकार की भी नहीं सुन रहे हैं इस विषय को लेकर छात्र-छात्राएं पिछले 16 दिनों से देहरादून के परेड ग्राउंड में धरनारत है

इनके विरोध को देखते हुए कुछ सत्ता पक्ष के कद्दावर नेताओं के साथ-साथ विपक्षी नेताओं ने भी अपना समर्थन छात्रों को दिया इस मामले पर सत्ता पक्ष के कुछ कद्दावर नेताओं ने कहा कि कुछ कॉलेज कुछ मंत्रियों और नेताओं के हैं इस कारण यह कॉलेज संचालक सरकार के साथ-साथ न्यायालय के आदेश की भी अवमानना कर रहे हैं।धरनारत छात्रों के समर्थन में शुक्रवार को एनएसयूआई के छात्रों ने  भी शहर में जुलूस निकालकर सरकार का पुतला फूंका और सरकार के विरोध में नारेबाजी की और सरकार  पर आरोप भी लगाए छात्रों ने कहा कि अगर  फीस वृद्धि संस्थानों द्वारा वापस नहीं ली जाती तो जल्द ही वह संस्थानों पर तालाबंदी भी करेंगे और छात्र हितों का समर्थन करेंगे।