बलविंदर पर बैंक कर्ज नोटिस बना जानलेवा

दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)- सीमान्त क्षेत्र खटीमा में एक बार फिर बैंक कर्ज के चलते किसान की मौत का मामला सामने आया है।चंदेली गांव के किसान बलविंदर सिंह को ओरिएंटल बैंक द्वारा लगातार मिल रहे वसूली के नोटिस का दबाव ना झेल पाने की वजह से उनकी मौत हो गई। वही एक बार फिर किसान की बैंक कर्ज के कारण हुई मौत से सीमान्त क्षेत्र के किसान बैंकों की कार्यप्रणाली से आक्रोशित है।
इस पूरे मामले के अनुसार खटीमा के ग्राम चंदेली के एक किसान बलविंदर सिंह को ओरिएंटल बैंक से मिले बैंक कर्ज के नोटिस के बाद हार्ट अटैक से मौत होने की बात चर्चाओं में है। वही म्रतक किसान के भाई व पूर्व प्रधान ने बताया है कि उनके भाई ने ओरिएंटल बैंक साखा से कर्ज लिया था। जिसका सोमवार को बैंक से उनके पास नोटिस आया था।नोटिस मिलने के बाद से ही जंहा उनका भाई टेंसन में आ गया था जिसके बाद अचानक से उसकी तबियत खराब हो गई।जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
इससे पूर्व भी बैंक से दो नोटिस म्रतक किसान बलविंदर सिंह को मिल चुके थे।इस घटना के बाद से स्थानीय लोगो मे जंहा बैंक के प्रति आक्रोश है।वही स्थानीय लोगो का कहना है कि अभी जंहा धान फसल पकी नही है वही उससे पहले ही किसान को लगातार वसूली का नोटिस भेज बैंक द्वारा परेशान किया गया। जिससे तनाव के चलते किसान की मौत हो गई। इससे पूर्व भी बैंक कर्ज के चलते दो किसानों की खटीमा में मौत हो चुकी है। वही इस मामले में म्रतक किसान को जंहा ओरिएंटल बैंक की शाखा की तरह से तत्काल 1 लाख 5 हजार की वसूली का नोटिस भेजा गया था। वही किसान ने भी पूर्व में खेती किसानी हेतु बैंक से सात लाख का कर्ज लिया था। जिसको चुका ना पाने की स्थिति में बैंक लगातार नोटिस भेज किसान पर पैसा जमा करने का दबाव बना रहा था।जिसके चलते आज फिर एक किसान मौत की आगोस में समा गया।
