गिरोह के सरगना सहित 6 सदस्य दबोचे,बड़ी सफलता
खटीमा– भारत नेपाल बॉर्डर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल बनबसा ने शादी कर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता पाई है। सेल की इंचार्ज मंजू पांडे के नेतृत्व में टीम ने महिलाओं सहित गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पकड़ा गया अन्तराजजीय गिरोह लंबे समय से सीमान्त क्षेत्रों में एजेंटों के माध्यम से सक्रिय होकर शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने का काम कर रहा था।इस गिरोह के लोग सक्रिय होकर ठगी का अपना धंधा चलाते थे।जब इस गिरोह की जानकारी
बनबसा स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बनबसा की प्रभारी मंजू पांडे के मिली तो उन्होंने इस गिरोह को अपनी टीम के माध्यम से दबोचने की योजना बनाई। मंजू पांडे की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल की टीम के अलावा तैयार स्थानीय एनजीओ रिट्स से प्रकाश आर्य व भावना चंद एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ संस्था के अध्यक्ष विनय शुक्ला को भी शामिल किया गया।इस टीम ने गिरोह के लोगों से संपर्क साध कर दिनांक 26.08.2019 गिरोह की सरगना मनजीत एव सक्रिय एजेंट रंजीत से संपर्क किया। तय योजना के अनुसार गिरोह के सरगना लड़कियों को लेकर खटीमा पहुँचे, जहां पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल यूनिट के द्वारा अंतरराज्जीय गिरोह की सरगना सहित 6 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
पकडे गए गिरोह के चुंगल में फंसी दो लड़कियों को भी उनके चुंगल से एसआई मंजू पांडे व उनकी टीम ने मुक्त कराया।
पकड़े गए गिरोह के सरगना ने पूछताछ में बताया कि वह विभिन्न प्रांतों में शादी का झूठा नाटक कर लड़कियों को शादी कर भेजते हैं, और मौका पाकर लड़कियों के द्वारा घर का कीमती सामान ले कर अपने क्षेत्र में वापस बुला लेते हैं।इस शातिर गिरोह के गिरफ्तार होने से कई सीधे साधे लोग शादी के झांसे में फंस ठगने से बच गए।
एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल बनबसा ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 366, 370, 420, 120 बी 34 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त में परमजीत सिंह ग्राम ध्यानपुर नानकमत्ता उधम सिंह नगर 24 वर्ष, रंजीत सिंह निवासी ग्राम ध्यानपुर नानकमत्ता उधम सिंह नगर, श्रीमती परमजीत कौर केथोलिय थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर, श्रीमती रेशमा देवी उर्फ सुनीता लाल उर्फ मुन्ना लाल उर्फ नीरज ग्राम कैमा चोखी धनकुना, जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश, सुरेंद्र कौर उर्फ मनजीत उर्फ सरदारनी निवासी रूबा बाग सिसौना थाना सितारगंज उधम सिंह नगर, कश्मीर सिंह प्रतापपुर थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर है।
शादी कर ठगी करने वाले इस गिरोह को गिरफ्तार करने वाली टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बनबसा चंपावत प्रभारी मंजू पांडे, कांस्टेबल गणेश बिष्ट,
रवि जोशी, मुन्ना सिंह, सुभाष जोशी,महिला कांस्टेबल लक्ष्मी थाना व पवन थाना बनबसा। इसके अलावा टीम में विशेष तौर से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विनय शुक्ला, रिट्स संस्था के प्रकाश व
भावना चंद प्रमुख थे।जिनके अथक प्रयासों से शादी कर ठगी को अंजाम देने वाली इस शातिर गिरोह को पकड़ने में सफ़लता मिल पाई।

