दी टॉप टेन न्यूज देहरादून
देहरादून-आज होली के दिन ऋषिकेश के शिवपुरी में नमामि गंगे घाट पर दो और लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत पटना वाटर फॉल में एक युवक के डूबने की सूचना एसडीआरएफ टीम को मिली।
स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ टीम को जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी नमामि गंगे घाट पर डूबने वाले दोनो बी टेक के छात्र थे, जो देहरादून के डीआईटी में पड़ते थे व अपने दोस्तों के साथ होली के लिए यहां पर आए थे। नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों युवक नदी में डूब गए।
डूबने वाले छात्रों में आदित्य राज, उम्र 22 निवासी- कोलकाता, पश्चिम बंगाल का निवासी था वहीं उत्कर्ष उम्र 22 वर्ष निवासी आगरा उत्तरप्रदेश का रहने वाला था।
वही दूसरी ओर पटना वॉटर फॉल पर डूबा युवक अपने दोस्तों से साथ घूमने आया था और पैर फिसलने से नदी में डूबने से हादसे का शिकार हो गया। पटना वॉटर फॉल पर डूबा युवक शोभित यादव, 30 साल निवासी-मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।
