
खटीमा- पूरे प्रदेश में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सीमान्त क्षेत्र खटीमा के विभिन्न स्कूलों में जंहा जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन हुआ वही चकरपुर स्थित शांडिल्य एकेडमी स्कूल में छोटे छोटे बच्चो ने कृष्ण लीला के विभिन्न कार्यक्रमो में प्रतिभाग कर जन्माष्ठमी पर्व को अपनी अनूठी प्रतिभा से खुशनुमा कर दिया।
स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती कुसुम उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चो ने जंहा कृष्ण की गोपीयो संग लीला पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया वही छोटे छोटे बच्चें ने कृष्ण व राधा के परिधानों में सज कर विभिन्न नृत्य व नाटकों में प्रतिभाग किया। इस दौरान कृष्ण व सुदामा के मध्य अभिनीत कार्यक्रम में जन्माष्टमी में स्कूल पहुँचे अभिभावको ने जमकर तालिया बजा बच्चो का उत्साह वर्धन किया। वही स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद उपाध्याय ने इस दौरान जंहा सभी बच्चो के सुंदर अभिनय पर उनकी प्रशंशा की तो वही छोटे छोटे बच्चो द्वारा कड़ी मेहनत के बाद जन्माष्टमी के अवसर पर सुंदर आयोजन करने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की भी शुभकामनाये दी। वही इस दौरान शांडिल्य एकेडमी में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुसुम उपाध्याय ,पूजा ,दीपिका, सुरभि उपाध्याय,सर्वज्ञ,पुष्पा फुलेरा,मीना देवी,सीमा ,रोशनी सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद रहे।
