
दीपक फुलेरा
उधम सिंह नगर– श्री गुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाशोत्सव को उपलक्ष्य में पाकिस्तान के लाहौर स्थित श्री ननकाना साहिब से निकला अंतराष्ट्रीय नगर कीर्तन आज उत्तराखण्ड के सीमान्त क्षेत्र सितारगंज,नानकमत्ता व खटीमा इलाके में पहुँचा। इस अंतराष्ट्रीय नगर कीर्तन का सितारगंज,नानकमत्ता व खटीमा में सिख धर्म के साथ अन्य धर्मों से जुड़े लोगों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया।
पिछली एक अगस्त को श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश उत्सव पर पाकिस्तान के लाहौर स्थित श्री ननकाना साहिब से चलकर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल दिल्ली से होते हुए यह पवित्र अंतराष्ट्रीय नगर कीर्तन उत्तराखण्ड के पवित्र धर्म नगरी नानकमत्ता पहुँचा। अंतराष्ट्रीय नगर कीर्तन उधम सिंह नगर जिले के जिन जिन इलाकों से गुजरा वहां पर सिख धर्म के साथ साथ हर धर्म समुदाय के लोगो ने इस पवित्र नगर कीर्तन में शिरकत कर इसका पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन में श्रद्धालुओ ने आस्था स्वरूप पाकिस्तान के ननकाना साहिब से पहुँचे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के मत्था टेक दर्शन किये। वहीं नगर कीर्तन में शामिल एक बस में रखे गए सिखों के गुरुओं की पवित्र निशानी ऐतिहासिक शस्त्रों के भी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य कमाया। नगर कीर्तन के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण भी किया गया।
अंतराष्ट्रीय नगर कीर्तन यात्रा ने नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में पहुँच जंहा विश्राम किया वही उसके बाद यह नगर कीर्तन खटीमा होते हुए यूपी के लिए रवाना हो गया। जो कि बाद में अपने अंतिम पड़ाव बिहार के पटना साहिब पहुंचेगा। नगर कीर्तन में श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब साहिब का पावन स्वरूप पालकी साहिब में सुशोभित था जिसका हजारों की संगत ने पुष्प दर्शन कर स्वयं को धन्य किया।पाकिस्तान से पहुँची इस पवित्र धार्मिक यात्रा को लेकर सुरक्षा तंत्र भी सीमान्त क्षेत्र में पूरी तरह अलर्ट पर रहा। वही उधम सिंह नगर जिले में जिन जिन थाना क्षेत्रो से यह अंतराष्ट्रीय नगर कीर्तन निकला पुलिस द्वारा इस नगर कीर्तन को शांति पूर्वक आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुचारू किया गया। ताकि इस अंतराष्ट्रीय नगर कीर्तन को सड़क मार्ग में आगे बढ़ने में कोई व्यवधान ना होने पाए।
