डिस्कवरी के मैन वर्सेज वाइल्ड में आज नजर आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

कॉर्बेट के खतरनाक जंगलो में बेयर ग्रिल्स के साथ वाइल्ड लाइफ से रूबरू होते दिखेंगे पीएम मोदी

दीपक फुलेरा

देहरादून– दुनिया भर में मैन वर्सेज वाइल्ड फेम बेयर ग्रिल्स के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने का सपना आज भारत सहित दुनिया भर के दर्शकों का पूरा हो पायेगा। आज रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल के शो मैन वर्सेज वाइल्ड में कॉर्बेट के जंगलों में वाइल्ड लाइफ से बियर ग्रिल्स के साथ रूबरू होते पीएम मोदी दिखाई देंगे।

हालांकि मैन वर्सेज वाइल्ड के इस शो में बियर ग्रिल्स के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के साथ पूर्व में जारी हुए प्रोमो को देखकर जंहा लाखो लोगो की इस शो को देखने की जंहा जागरूकता बढ़ गई थी। वही अब 12 अगस्त की रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल में आज दुनिया भर में मशहूर इस शो में पीएम मोदी को देखने की तम्मन्ना आज लोगो की पूरी हो जाएगी।फरवरी माह में जंहा इस शो की शूटिंग पीएम मोदी के साथ डिस्कवरी चैनल द्वारा कॉर्बेट के कालागढ़ रेंज कि गई थी। तभी से ये बाते लीक हो गई थी कि पीएम मोदी ने कॉर्बेट के जंगलों में वाइल्ड लाइफ थीम पर शूटिंग की है। हालांकि इस बात को बेहद गुप्त रखने का प्रयास भी किया गया था। लेकिन कुछ दिनों पूर्व मैन वर्सेज वाइल्ड के होस्ट बियर ग्रिल्स ने ट्वीट कर भारत के प्रधानमंत्री के साथ भारत मे शूटिंग किये जाने के प्रोमो को दुनिया भर के सामने रखा था। तभी से इस शो का इंतजार किया जा रहा है जो को आज रात 9 बजे खत्म हो जाएगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में जीवटता की मिसाल बने बियर ग्रिल्स के साथ उत्तराखण्ड के कॉर्बेट पार्क में जैव विविधता को नजदीक से निहारने का काम किया। साथ बियर ग्रिल्स के साथ जंगल के हर पहलू को गभीरता के साथ जानने का भी प्रयास किया। वही इस शूटिंग के दौरान पीएम मोदी के साहस के खुद बियर ग्रिल्स भी कायल हो गए थे।

हालांकि इस शो की शूटिंग के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा टीम खासी चिंतित रही।लेकिन पीएम मोदी ने हाथी, शेर,चीता, सांप सहित अन्य खतरनाक जंगली जानवरों की मौजूदगी के बावजूद कॉर्बेट पार्क के जंगलों में बीयर ग्रिल्स के साथ अकेले ही इस शूटिंग को पूरा किया। शूटिंग के दौरान हालांकि कैमरे के आगे किसी भी सुरक्षा कर्मी को आने की इजाजत नही थी। इसके बावजूद पीएम की सुरक्षा में हर पचास मीटर पर एसपीजी के जवान व सौ मीटर की दूरी पर लगभग 25 वन कर्मी मौजूद थे।

डिस्कवरी चैनल के मैन वर्सेज वाइल्ड शो के होस्ट बियर ग्रिल्स जंहा दुनिया भर के बीहड़ों पर अपने शो के माध्यम से फतह पा चुके है। वही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मुखिया पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शो की शूटिंग करने को बियर ग्रिल्स ने भी रोमांचित पल बताया है। हालांकि पूर्व में बीयर ग्रिल्स अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा व दुनिया भर के सेलिब्रिटीज के साथ भी अपने इस मशहूर शो को कर चुके है।वही अब पीएम मोदी के साथ कि गई इस शो की शूटिंग को आज रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। वही बियर ग्रिल्स की भारत के अन्य स्थानों पर भी आगे आकर शूटिंग करने की योजना है।