दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी है विभाग ने नए साल से पहले जवानों को पदोन्नति का तोहफा दिया है. 139 महिला कांस्टेबल सहित 786 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल ।
उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों को मिली पदोन्नति
139 महिला कांस्टेबल सहित 786 कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल
सशस्त्र पुलिस के 647 कांस्टेबल पदोन्नत होकर हेड कांस्टेबल बने हैं।
इसके साथ ही 139 नागरिक पुलिस की महिला कांस्टेबल भी पदोन्नत होकर हेड कांस्टेबल बनी हैं।
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने सभी जवानों को पदोन्नति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पुलिस महानिदेशक ने कहा की हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।
