प्रो० जगत सिंह बिष्ट बने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अस्थायी कुलपति

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

अल्मोड़ा-उत्तराखंड के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को लेकर शासन ने बड़ा फैसला किया है शासन ने विवि के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी की नियुक्ति रद्द कर दी है। उनकी जगह सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति पद का दायित्व / कार्यभार अस्थायी रूप से प्रो० जगत सिंह बिष्ट को सौंपा गया है। जिसके आदेश आज जारी कर दिए गए है।

जारी आदेश के अनुसार 11 अगस्त, 2020 के द्वारा प्रो० (डा०) नरेन्द्र सिंह भण्डारी को तीन वर्ष अथवा 65 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने, जो भी पहले हो तक के लिए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति पद पर नियुक्त किया गया था। लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद प्रो० (डा०) नरेन्द्र सिंह भण्डारी की कुलपति पद पर नियुक्ति रद्द कर दी गई है।