दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संम्पन्न हुई। इस कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्ताव लाए गए।
राज्य कैबिनेट में बड़ा फैसला, उम्रकैद की सजा माफी को लेकर बड़ा फैसला
अब पुरुष बंदियों को 14 से 16 साल की सजा काटने के बाद अच्छे आचरण को देखते हुए सरकार कभी भी कर सकती है सजा माफी
पहले 15 अगस्त और 26 जनवरी को सजा होती थी माफी
महिला और पुरुष के लिए उम्र कैद की सजा को किया गया बराबर
अनुपूरक बजट को कैबिनेट ने दी मंजूरी,
4867 करोड़ के अनुपूरक को कैबिनेट की हरी झंडी
आरटीई में प्रति छात्र की प्रतिपूर्ति 1300 से बढ़ाकर1800 रु की गई
Ujvnl के ढांचा विस्तार को कैबिनेट की हरी झंडी, UJVNL में एससी के 6 पद बढ़ाए गए
राज्य के सभी बस अड्डों की जमीन परिवहन निगम को हस्तांतरित की जाएगी
लीसा उठान पर स्टाम्प शुल्क को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया गया
स्मार्ट सिटी परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग को मिली मंजूरी
सत्र की पूर्व में घोषणा होने की वजह से ब्रीफिंग नहीं होगी
राज्य कॉपरेटिव बैंक, राज्य सहकारी संघ में प्रोपेसर एमडी की हो सकती है नियुक्ति, कैबिनेट ने दी मंजूरी
